
पंकज कुमार सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार किया ग्रहण
गोरखपुर (10 जून, 2019) : पंकज कुमार सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार 10 जून, 2019 को ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व, आप पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में ही उप मुख्य इंजीनियर/ट्रैक के पद पर कार्यरत थे। उल्लेखनीय है कि निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री संजय यादव को पूर्वोत्तर रेलवे का उप मुख्य इंजीनियर/ट्रैक बनाया गया है।
पंकज कुमार सिंह ने वर्ष 2007 में मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कालेज (वर्तमान में मदन मोहन मालवीय तकनीकी विष्वविद्यालय) गोरखपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की। तदुपरान्त आप वर्ष 2009 बैच के भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा (आई.आर.एस.ई.) के अधिकारी के रूप रेल सेवा में आयें। आपकी पहली नियुक्ति पूर्वोत्तर रेलवे पर सहायक इंजीनियर/पष्चिम के रूप में हुई। श्री सिंह ने कार्यपालक इंजीनियर/निर्माण के पद के दायित्वों का भी कुषलतापूर्वक निर्वहन किया है।
श्री सिंह की क्रिकेट एवं शतरंज में विषेष रूचि है तथा आप साहित्य में भी गहन रूचि रखते है। आपको रेल प्रषासन एवं प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है। आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय है।
इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी संजय यादव को भावभीनी विदाई दी गयी तथा नये पद हेतु उन्हें शुभकामनायें दी गई।




Recent Comments