
मांझी/सारण। प्रखंड के डुमरी गांव निवासी अरविंद सिंह को जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ का सारण जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए कहा है कि अरविंद सिंह को यह जिम्मेवारी सौंपे जाने के बाद यह उम्मीद है कि वे मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की नीतियों व सिद्धान्तों पर चलते हुए पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। मनोनयन पर क्षेत्र के कई जदयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।




Recent Comments