छपरा। मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, बिहार मुक्त विद्यालय एवं परीक्षा बोर्ड, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा बताया गया कि बिहार मुक्त विद्यालय शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के द्वारा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तरीय प्रथम परीक्षा जून-2020 के सैद्धांतिक परीक्षा दिनांक 03.10.2020 से 17.10.2020 तक आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगी। प्रथम पाली 10ः00 बजे पूर्वाह्न से 01ः00 बजे अपराह्न तक तथा द्धितीय पाली 02ः00 बजे अपराह्न से 05ः00 बजे अपराह्न तक की होगी। पूर्व में निर्धारित परीक्षा केन्दों को परिवर्तित करते हुए जिला स्कूल, छपरा के स्थान पर वेद नारायण उ. वि. महम्मदपुर, गड़खा, राजेन्द्र कॉलेजिएट उच्च विधालय के स्थान पर जे.एम.उ.वि. रायपुरा, गड़खा, एवं लोकमान्य उच्च विधालय, छपरा के स्थान पर उच्च माध्यमिक विधालय, मीठेपुर कदना, गड़खा को परिवर्तित परीक्षा केन्द्र बनाया गया है जिसमें 1752 परीक्षार्थी भाग लेंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदातारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के परीक्षा केन्द्र पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, गश्ती दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, 1-4 सशस्त्र बल एवं महिला सिपाही की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है। जो परीक्षा प्रारंभ होने के 2 घंटा पूर्व अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर स्थान ग्रहण कर लेंगे तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत विधि व्यवस्था को संधारित करेंगे। सभी दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक का यह दायित्व होगा कि वे परीक्षार्थियों के लिए सीट प्लान कोविड-19 के मद्देनजर सरकार द्वारा निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए करेंगे। परीक्षा के अवधि में सभी के लिए मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वारा पर ही परीक्षार्थियों की जाँच थर्मागन से करने के उपरांत उनका शारीरिक जाँच होगी। परीक्षा केन्द्र में मोबाईल फोन, चिट पुर्जा, कॉपी किताब, चाकू माचिस, ब्लेड, इलेक्ट्रॉनिक गजट आदि के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। परीक्षा अवधि में प्रत्येक परीक्षा कक्ष की विडियोग्राफी होगी। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा को परीक्षा केन्द्र के 500 मीटर परिधि में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दे दिया गया है। परीक्षा के लिए अनुमंडल कार्यालय सदर छपरा के परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जिसका नं.-06152-242444 है जो परीक्षा के दिन प्रातः 07ः30 बजे से 6 बजे संध्या तक कार्यरत रहेगा। जिस पर परीक्षा से संबंधित शिकायत प्राप्त किया जा सकेगा। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में महाप्रबंधक, जिला उघोग केन्द्र, छपरा, मोबाईल नं.-9931423416 रहेंगे।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
- छपरा इंजीनियरिंग कालेज का एनबीए विशेषज्ञ टीम ने किया तीन दिवसीय मूल्यांकन
- जे.आर. पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर
- छपरा: मदरसा शिक्षक के बेटे मो. रैयान अली ने अंग्रेजी विषय में पास की यूजीसी नेट परीक्षा
- बंगाली बाबा घाट पर स्नान के दौरान डूबा 17 वर्षीय किशोर, एसडीआरएफ की तलाश जारी
- शिक्षक संघ बिहार: सारण जिला इकाई की बैठक संपन्न, सातवें वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर संघर्ष का ऐलान
- दिल्ली सड़क हादसे में मढ़ौरा के तारकेश्वर महतो की मौत, प्रवासियों के मददगार के असमय जाने से तेजपुरवा गांव में पसरा मातम
- ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर के बाद एंबुलेंस में फंसा चालक, चार गंभीर
- भारतीय सेना में आर्मी लेफ्टिनेंट बनने पर तरैया में हुआ भव्य स्वागत
- छपरा विधायक छोटी कुमारी ने श्रीमद्भागवत कथा की पावन कलश यात्रा में लिया हिस्सा
- मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में मिलेगा सम्मान, भाजपा नेता राकेश सिंह ने दी बधाई
- मढ़ौरा: इसरौली पैक्स चुनाव के लिए नामांकन समाप्त, अध्यक्ष पद पर तीन और प्रबंध कारिणी के लिए 13 ने भरे पर्चे
- मढ़ौरा: गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में एसडीपीओ ने बंद चीनी मिल के जंगल-झाड़ व लोहा-कबाड़ ठिकानों पर पहुंच की जांच पड़ताल
- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, डालसा द्वारा पीड़ित को ₹2,00,000 की मुआवजा राशि का चेक किया गया प्रदान
- छपरा इप्टा का नाटक ‘द लास्ट क्राई’ सहरसा नाट्योत्सव के लिए चयनित, किशोर रंगकर्मियों ने तेज की तैयारी
- अनिश्चितकालीन अनशन का सकारात्मक परिणाम: विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभाविप की सभी मांगों पर दिया लिखित आश्वासन
- छपरा में आयोजित हुई ‘एक शाम शाद अजीमाबादी के नाम’ काव्य गोष्ठी, वक्ताओं ने की उनके साहित्य की सराहना
- छपरा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भव्य दीपोत्सव: विधायक छोटी कुमारी के नेतृत्व में गौतम ऋषि मंदिर और शिशु पार्क में जले दीप
- बनियापुर: एमडी उच्च विद्यालय कन्हौली में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- पानापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्प्रिट के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा फरार
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मढ़ौरा में भव्य दीपोत्सव: गढ़देवी व शिलानाथ मंदिर परिसर में जले सैकड़ों दीप
- सारण एसएसपी का पानापुर थाना पर औचक निरीक्षण: लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और प्रभावी गश्ती के निर्देश
Recent Comments