सारण :मानदेय भुगतान से बंचित हो सकते है प्रतिनियोजन पर रहने वाले शिक्षक 
#अमित कुमार की रिपोर्ट 
जलालपुर : 
प्रतिनियोजित शिक्षक अपने मूल विद्यालय वापस जाये अन्यथा    मानदेय की  भुगतान  से बंचित   होंगे  .उक्त बातें प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ललन महतो ने प्रतिनियोजित शिक्षको के सम्बंध में कही .उन्होंने  प्रधान सचिव के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि  प्रधान सचिव द्वारा प्रेषित पत्र में स्पस्ट  निर्देश दिया गया हैं कि कोई भी शिक्षक किसी भी परिस्थिति  में प्रतिनियोजन में नही रहे .अगर  वह अपने मूल विद्यालय में वापस नही जाता है .तो विभागीय करवाई की जाएगी साथ ही वह स्वयं शपथ पत्र देगा कि किसके आदेश से प्रतिनियोजन पर हैं .जहाँ प्रतिनियोजन हैं वहाँ के पदाधिकारी ही   मानदेय देंगे . वही बी ई ओ  श्री महतो ने स्पष्ट रु प से कहा कि वैसे विद्यालय जो भवन हिन है  बगल के विद्यालय के साथ टैग करने करने की भी बात कही हलाकि सूत्रों की माने तो कही न कही से  विभागीय शिथिलता   स्पष्ट रूप से  झलक रही है तभी तो ऐं न   केन -प्रकाररें बिधि अपना कर अभी दर्जनों शिक्षक विभन्न कार्यालयों में प्रतिनियोजन पर डटे हुए है जिसके कारण विद्यालयो की  शिक्षण  व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है  ज्ञात हो की इस बाबत प्रधान सचिव ने कई बार पत्र द्वारा प्रतिनियोजन रद्द करते हुए मूल बिद्यालय में योगदान करने तथा भवन हिन विद्यालयो को बगल के विद्यालय से टैग करने की  बात कही है. मगर इन सबके वावजूद आज भी प्रतिनियोजन पर शिक्षको के डटे रहने व लम्बे समय से चल रहे भवन हिन विद्यालयो का चलना सम्बन्धित पदाधिकारियो के  कार्यशैली के ऊपर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर रहा है 
कहि पाँच माह  तो कही विगत कई वर्षों से प्रतिनियोजन पर डटे हुए है शिक्षक : विभागीय निर्देश के बावजूद प्रतिनियोजन का खेल लम्बे समय से चलता आ रहा है जिसका नतीजा है कि इस खेल में कही एक वर्ष तो कही कई वर्षों से प्रतिनियोजन का यह खेल जारी है .इतना ही नही कहि -कहि तो एक ही विद्यालय से कई शिक्षक प्रतिनियोजन में चल रहे है मगर इसकी सुधि लेने के लिये न विभागीय पदाधिकारी को फुर्सत है और न ही उच्च अधिकारी को ।वही शिक्षको की कमी हंगामे का कारण बन रहा है ।