मांझी। फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कर्मी को चाकुमार कर हुई लूट के मामले में मांझी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना में लाइनर की भूमिका निभाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़ा गया अपराधी मुबारकपुर गांव निवासी गुड्डू राय बताया जाता है। गिरफ्तार अपराध कर्मी ने घटना में अपनी
संलिप्तता स्वीकार कर ली है।घटना में उपयुक्त चाकू भी उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। उसने बताया है कि फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी नवीन कुमार सिंह के गांव में रुपये वसूली की पूरी रेकिग कर मैंने अपने साथियों को पूरी बात बताई थी।इसके बार ग्लैमर मोटरसाइकिल से सवार तीन लोगो ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देने वालों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।हालांकि इस घटना में शामिल अन्य तीनो अपराधकर्मियों की पुलिस ने पहचान कर ली है।घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद करने की दिशा में भी पुलिस लगातार प्रयासरत है।