वाराणसी, 05 अप्रैल: – पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन कोविड-19 के संक्रमण एवं प्रसार को रोकने के लिए हर स्तर पर निरंतर अथक प्रयास कर रहा है।इस रेलवे के सभी कर्मचारी इस कार्य में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास कर रहे हैं। वाराणसी मंडल के कटका स्टेशन मास्टर अमित दुबे को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “कोरोना वॉरियर आफ द डे” घोषित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया है। वाराणसी मंडल के कटका स्टेशन के स्टेशन मास्टर श्री अमित दूबे कर्मचारियों को हैंडवाश एवं मास्क उपलब्ध कराने के साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था करा रहे हैं। आपने दोहरीकरण कार्य में लगे 35 मजदूरों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया है। श्री अमित दूबे को ‘कोरोना वारियर आफ द डे’ घोषित किये जाने पर मंडलीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बधाई दी है । जनसंपर्क अधिकारी,वाराणसी