संजय विजित्वर (हाजीपुर) : स्वामी विवेकानंद सामाजिक शोध संस्थान के तत्वावधान में पीएसी, रेलवे बोर्ड ,नई दिल्ली के सदस्य तथा वरिष्ठ भाजपा नेताअजीत सिंह के नेतृत्व में लॉकडाउन से प्रभावित गरीब-असहाय लोगों के बीच खाना का वितरण स्थानीय सदर अस्पताल,जौहरी बाजार तथा गांधी चौक पर किया गया।

इस अवसर पर अजीत सिंह ने बताया कि भोजन वितरण का उद्देश्य है कि गरीब-असहायों को भूखा नहीं रहने देना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के इसी सोच को लेकर अनवरपुर, गांधी चौक, जौहरी बाजार तथा सदर अस्पताल हाजीपुर के सभी वार्डों समेत रास्ते में जो भी प्रभावित गरीब-असहाय लोग को भरपेट भोजन कराया गया है और यह भोजन वितरण कार्यक्रम अनवरत प्रतिदिन चलता रहेगा।

भाजपा नेता अजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अपील को दोहराते हुए कहा कि 5 अप्रैल को 9 बजे रात को 9 मिनट के लिए घर की सभी लाईटें बंद करके, दरवाजे या बालकनी पर खड़े रहकर, मोमबत्ती,दीया,टार्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की लोगों से अपील की।

सामाजिक कार्यकर्ता आलोक आजाद ने कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करने व सोशल डिस्टेंस बनाने की अपील उपस्थित लोगों से की।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता आलोक आजाद, जितेंद्र कुमार, सहित अन्य समाजसेवी खाना वितरण में सहयोग किया ।