चिमनी मालिक को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली

छपरा/कोपा।कोपा थाना क्षेत्र के नयका बाजार के समीप चिमनी मालिक रणविजय सिंह उर्फ धड़ाका सिंह को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दाउदपुर बंगरा गांव निवासी रणविजय सिंह उर्फ धड़ाका सिंह को अपराधियों ने उस समय गोली मारी जब वे छपरा से वापस छपरा सीवान मुख्य मार्ग होकर अपने घर आ रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने टेक्नवास के पास बाजार के पास उनके गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिससे वह घायल हो गए उन्हें घायल अवस्था मे उनके चालक अवधेश गुप्ता द्वारा आनन फानन में सदर अस्पताल पहुचाया गया ।उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। गोली उनके बाये तरफ के बाजू पर लगी है। धड़ाका सिंह की भाभी पूर्व मुखिया तथा वर्तमान में सीमा देवी पैक्स अध्यक्ष हैं।