रामचंद्र पासवान को मौन रह श्रद्धांजलि देते कार्यकर्ता

परसा में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

छपरा : सोमवार को जिले के परसा प्रखंड के सैदपुर स्थित भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार सिंह के आवास पर भाजपा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले समस्तीपुर के सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर शोक दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया । इसके बाद नगर पंचायत क्षेत्र में तीन शक्तिकेन्द्र और तीस बूथ पर संगठन महापर्व, सदस्यता अभियान का समीक्षा किया गया । इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह परसा विधान सभा सदस्यता प्रभारी राकेश कुमार सिंह, जिला मंत्री श्री बलिराम तिवारी तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश ओझा , दरियापुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सदस्यता अभियान को और तेज गति से चलाते हुए नगर पंचायत परसा में निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक सदस्य बनाने का प्रयास किया जाए । बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने की।इस कार्यक्रम में चंदन सिंह, शैलेश गिरि, उमाशंकर प्रसाद, रवि गुप्ता, शैलेंद्र तिवारी, गया सिंह, रामजतन सहनी , मनीन्द्र कुमार तथा और सम्मानित कार्यकर्ता गण शामिल हुए ।कार्यक्रम का संचालन श्री राजेश ओझा तथा धन्यवाद ज्ञापन उमाशंकर प्रसाद ने किया ।