अमनौर(सारण). प्रखंड के धरहरा खुर्द पंचायत स्थित धरहरा कला मही नदी किनारे मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत लाखों की लागत से बने सीढी घाट का उद्घाटन स्थानीय विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने पूजा अर्चना कर किया. शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विधायक चोकर बाबा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी. क्षेत्र में  सड़क , बिजली , स्वच्छ पेयजल व नाला सहित अन्य सभी सुविधाओं मुहैया कराना मेरा मुख्य उदेश्य है. क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोरुगा. अबतक पांच दर्जन से अधिक सीढी घाट का निर्माण , दर्जनों सड़क की पीसीसी ढलाई व पक्कीकरण जैसे कार्य के साथ व स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराये जा चुके है. इधर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत  सीढी घाट के निर्माण से यहां के ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है. उक्त मौके पर भाजपा कार्यकर्ता मयंक कुमार सिंह, अम्बिका राय,मोती शर्मा, रामचन्द्र पंडित, प्रवीण सिंह, अमर भारद्धाज आदि सहित दर्जनों लोग शामिल थे.