
मांझी। प्रखंड के फुलवरिया गांव में 12 वर्षीय बच्चों के क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। 10 ओवर के खेले गये मैच में प्राथमिक विद्यालय की टीम ने दुर्गा स्थान की टीम को 60 रनों से पराजित कर ट्रॉफी जीत ली। पहले खेलते हुए प्राथमिक विद्यालय के खिलाड़ियों ने पुरे ओवर में 102 रन बनाये। जिसके जवाब में खेलने उतरी दुर्गा स्थान की टीम 42 रन पर हीं सिमट गई। विजेता टीम के कैप्टन रवि शर्मा को मुख्य अतिथि जदयु नेता निरंजन सिंह ने ट्रॉफी प्रदान की। मैन ऑफ द मैच का खिताब भी रवि को हीं मिला। मौके पर कई गणमान्य लोग व दर्शक मौजूद थे।




Recent Comments