
वैशाली : भोज बंद कराने के आरोप में एक युवक को घर से बुलाकर पीटा-मामला दर्ज
लालगंज : लालगंज में भोज को लेकर लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसा बीरन गांव के वार्ड नम्बर 7 में एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिसे परिजनों ने रेफरल अस्पताल लालगंज में भर्ती कराया। जहा उनका इलाज चल रहा है।
इलाजरत हरिनाथ सहनी ने वताया कि बीते शनिवार को ऐतवारपुर सिसौला गांव के अशोक सहनी, दसई सहनी भोज के संबंध में बातचीत करने का बहाना बनाकर घर से ले गए। जिसके बाद उनके अन्य परिजन दुखित सहनी, सुमित कुमार,नीलिमा देवी,संजू देवी आदि जुट गए और मुझ पर यह आरोप लगाने लगे कि आप ही कुछ लोगो को निमंत्रण देने का विरोध कर उस सब का भोज बन्द करवा रहे है। समाज के ही एक व्यक्ति की लड़की के शादी को लेकर भोज था। जब मैंने इससे इंकार किया तो सभी ने मारपीट कर घायल कर दिया। लाठी डंडा तलवार ईट से मार कर मेरा सिर फोड़ दिया अन्य अंगों को भी जख्मी कर दिया।हल्ला सुनकर आस पास के लोग जुटे। मेरे परिजनों को सूचित कर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। लालगंज थाना घटना स्थल और अस्पताल पहुच कर मामले की जांच पड़ताल कर घायल का बयान लिया।




Recent Comments