बेहतर पुलिसिंग और कानून को लागू कराना ही प्राथमिकता : प्रशिक्षु आईपीएस संदीप सिं

मढ़ौरा,(सारण) : आमलोगों के लिये बेहतर पुलिसिंग और कानून को लागू कराना ही प्राथमिकता होगा । मढ़ौरा के नये थानाध्यक्ष के रूप में प्रभार लिये प्रशिक्षु आईपीएस संदीप सिंह ने कहा कि आम लोग से पुलिस का सरल सम्बंध विकसित किया जायेगा ताकी कोई भी बिना हिचक के अपनी बात पुलिस से सामने रख सके । वही पुरे क्षेत्र में कानुन प्रभावी रूप से लागु रहे, लोग शांति पूर्वक बिना किसी भय का अपना काम कर सके इसके लिये पुलिस सभी संभव प्रयास करेगी । प्रशिक्षु आईपीएस ने साफ तौर पर कहा कि कानुन का उलंघन करने वाले चाहे वे कोई भी लोग रहे पुलिस उनपर कड़ी कारवाई करेगी और ऐसे लोगों को बख्सा नही जायेगा ।

लोगों से ट्रैफिक नियम पालन का की अपील

नगर में मैट्रिक परीक्षा के दौरान लग रहे जाम को लेकर प्रशिक्षु आईपीएस ने लोगों से ट्रैफिक नियम का पालन करने की अपील की है । कहा कि ट्रैफिक नियम आमलोगों की सुरक्षा को लेकर अधिक महत्वपूर्ण है । नियम के अनुरूप वाहन चलाने पर जाम की समस्या का भी काफी हद तक समाधान हो जाता है । दुसरे से आगे या जल्दी निकलने की होड़ कई बार आकारण देर और दुर्धटना का कारण बन जाता है । हालांकि इसमें सुधार के लिये प्रशिक्षु आईपीएस संदीप सिंह ने आते के साथ पहल भी शुरू कर दी है । मंगलवार और बुधवार को ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर करीब दो दर्जन बाइक सवारों का चलान काटा गया । संदीप सिंह ने कहा कि लोगों से ट़्रैफिक नियम का पालन कराने पर पुलिस नजर रखेगी और लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा ।