सारण/ दिघवारा।कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रखण्ड क्षेत्र के आमी गांव में स्थित शक्तिपीठ माँ अम्बिका भवानी मंदिर का पट 22 मार्च से 2 अप्रैल तक श्रद्धालुओ के लिए बंद रहेगा।इस बन्दी की अवधि में मंदिर में माता का पूजन एवं आरती मंदिर के पुजारी द्वारा किया जाएगा।चैत्र नवरात्रि में भी भक्तों के पूजन कार्य पर रोक लगा दी गई है।मंदिर परिसर में रामनवमी पर लगने वाले मेले पर भी पाबन्दी रहेगी।यह निर्णय माँ अम्बिका महारानी न्यास समिति द्वारा लिया गया है।