
अमनौर विधायक ने नवनिर्मित चबूतरा का किया उद्घाटन
chapra : शुक्रवार को परसा पश्चिमी मंडल के चाँदपुरा गाँव में ब्रह्मस्थान के पास नवनिर्मित चबुतरा का उद्घाटन स्थानिय विधायक शत्रुधन तिवारी चोकर बाबा एंव भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता रामालोक सिंह के द्वारा किया गया। साथ ही मंडल अध्यक्ष तुफान कुमार सिंह के अध्यक्षता एंव भाजपा नेता जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में परिवार सम्पर्क यात्रा निकाला गया। लोगो के बिच विधायक के साथ नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने केन्द्र सरकार एंव राज्य सरकार के लाभकारी योजनाओ के बारे बताया। मौके पर सुरेन्द्र सिंह, बबन सिंह, शत्रुधन सिंह, प्रशांत सिंह, गौरव सिंह, सन्नी सिंह, अमित सिंह, उमाकान्त सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments