अमनौर के ऐतिहासिक सर्वोदय मेला का सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने किया उद्धाटन

अमनौर में दशहरा पुजा में दस दिनों तक चलने वाली ऐतिहासिक सर्वोदय मेला का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने फिता काटकर किया। उद्धाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा कि दशहरा पर्व असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनायी जाती है। केंद्र की मोदी सरकार व बिहार की नीतीश कुमार व सुशील कुमार मोदी के शासनकाल में सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ तेजी से विकास कर रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार के द्वारा किये गये हैं कार्यो की विशेष रूप से चर्चा किया। इस मौके पर अमनौर में अपने मंत्रालय द्वारा सहकारी भवन निर्माण की घोषणा की। उक्त मौके पर मुख्य रूप स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, विधान पार्षद सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी संजय मयुख आदि नेताओं ने भी अपनी – अपनी विचार व्यक्त किए।उक्त मौके पर मुख्य रूप मेला समिति के संरक्षक अजय प्रताप सिंह शरद, सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा राज्य परिषद् के सदस्य राकेश कुमार सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह, राजीव सिंह, सुनील सिंह कश्यप, पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, मुखिया पति बसंत सिंह,पूर्व उप प्रमुख मंजु सिंह आदि ने भी सभा को संबोधित किया। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेश सिंह तथा संचालन पप्पू सिंह ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्राचार्य डॉ महामाया प्रसाद विनोद ने किया।




Recent Comments