जनादेश/अमनौर(सारण)। सारण के अमनौर, मकेर और मढ़ौरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में हुए संदिग्ध मौत के बाद शनिवार को लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने अमनौर के मृतकों के घर पहुंच परिजनों से मुलाकात किया. अमनौर डीह में पहुंचे चिराग पासवान ने मृतक बीरेंद्र ठाकुर और संमत महतो के आंगन में पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी को धैर्यपूर्वक सुना और अपनी संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों का ढांढस बढ़ाया. जहां पर परिजनों ने चिराग पासवान से शराब पीने से मौत होने की बात बताते हुए अपनी अपनी सारी दुखड़ा सुनाया. वहां पर सांसद चिराग पासवान कुछ क्षण के लिए भावुक भी हो गए. वहीं परिजनों को ढाढस दिलाते हुये न्याय के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया और परमानंद छपरा गांव के लिए प्रस्थान कर गए,जंहा पर तथाकथित जहरीली शराब से ही दो लोगों की मौत हुई है।
इस मौके पर लोजपा के प्रदेश महासचिव व एकमा विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी कामेश्वर  सिंह मुन्ना, सारण जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, प्रखंड लोजपा अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह,टुन्ना सिंह, प्रियरंजन सिंह, राजीव सिंह, विकास कुमार महतो, राजू महतो समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।