मांझी(सारण)। राजनीति में नैतिकता एवम पारदर्शिता का लोप लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। तथा प्रतिनिधि जब अपनी जिम्मेवारी निर्वहन में पीठ दिखाने लगे तो मतदाता अनाथ हो जाएंगे। बिहार विधान परिषद चुनाव में राजद समर्थित प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने शनिवार को मांझी के विभिन्न पंचायतों में नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित करने के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले 18 वर्षों से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ छलावा हुआ है। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि उनकी उम्मीदों पर खरा नही उतरे यही वजह है कि सारण से कोई भी प्रत्यासी दुबारा मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त नही कर सका। उन्होंने कहा कि सारण विधान परिषद के चुनाव में 80 तथा बीस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस बार मतदाता हवा हवाई नेताओं को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जिसके प्रति दल का समर्थन और मतदाताओं के दिल से समर्थन हासिल होता है वही सफल होता है। शनिवार के जनसम्पर्क के दौरान सुधांशू रंजन ने मांझी प्रखंड प्रमुख कमला देवी के प्रतिनिधि राजेश कुमार प्रसाद उप प्रमुख मनोज कुमार सिंह एकमा के विधायक प्रतिनिधि सुभाष यादव ताजपुर के मुखिया मनीष कुमार सिंह कौरु धौरू के मुखिया पति उदय शंकर सिंह मुखिया संघ की अध्यक्षा प्रमिला देवी के पति शैलेश्वर मिश्रा घोरहट के पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि गुड्डू सिंह ताजपुर के पूर्व मुखिया विजय सिंह डुमरी के पूर्व मुखिया संजीत साह पूर्व जिप सदस्य धर्मेन्द्र सिंह समाज पूर्व उप प्रमुख राम कृष्ण सिंह मदन साठ के पैक्स अध्यक्ष संतोष सिंह उप मुखिया रमाकान्त सिंह पूर्व सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर ओझा हरीश बाबा रजनीश कुमार सिंह जदयू नेता अरविंद सिंह इंद्रजीत सिंह तथा सरोज यादव आदि दर्जनों लोगों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।