लूट मामले में प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान;

हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के फाज़िलपुर निवासी नूर
मोहम्मद का पुत्र बसरूद्दीन ने थाने में आवेदन देकर
अज्ञात के विरुद्ध पिस्तौल के बल उसके पास रखे पर्स को छीन
लिया जिसमें 46 हजार नकद,
छह एटीएम कार्ड था। लुटेरों ने
उसकी बाइक भी छीन ली।
पुलिस शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की
छानबीन कर रही है। उसने आवेदन में बताया है कि रविवार की शाम वह घर लौट रहा तभी
सिवान-आंदर मुख्य पथ पर हथौड़ा मोड़ के समीप दो
बाइक सवार अपराधियों ने हथियार का भय दिखा
लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की
छानबीन कर रही है।