सारण :मारुति नंदन महायज्ञ सह अचल प्राण प्रतिष्ठा के लिये झांकी के साथ भव्य कलश यात्रा

परसा
मारुति नंदन महायज्ञ सह अचल प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।शोभे परसा में मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर दर्जन भर गांवों के महिला-पुरुष श्रद्धालुभक्तो ने हिस्सा लिया पूरे महावल भक्तिमय बना रहा।यज्ञ स्थल से निकाली गई कलश यात्रा हरपुर परसा,हाई स्कूल चौक,परसा बाजार,खजौली, होते हुए करीब दस किमी की दूरी तय करते हुए शोभे परसा स्थित पोखरा पहुंची।जहां पूर्व से रखे गए पानी टंकी से कलश भरा गया।

आचार्य उमाकांत मिश्रा व राहुल तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चारण में सभी वैदिक पूजा शुरू हुई।बजरंग दल के कार्यकर्त्ताओ ने भी सक्रिय हिस्सेदारी दिखाई।शोभा यात्रा के दौरान देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी आकर्षक का केन्द्र बना रहा।
पूर्वमंत्री चंद्रिका राय ने यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश यात्रा में शामिल हुए व पद यात्रा की।मुख्य संरक्षक इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि महायज्ञ में अयोध्या की रासलीला व आचार्य राधेश्याम शास्त्री के प्रवचन से श्रोताओं को धार्मिक ज्ञान मिलेंगे।यज्ञ शुरू होने के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय बन गया हैं।शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष सुरेश यादव,डेरनी थानाध्यक्ष सलाउद्दीन,भेल्दी थानाध्यक्ष अमित कुमार व ग्रामीणों में जयप्रकाश सिंह,सुग्गा सिंह ,अर्जुन सिंह, योजेन्द्र सिंह ,अमर सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।