सांसद रूडी की पहल से छपरा शहरवासियों को मिला एक और पथ रामनगर-छपरा बाईपास का तोहफा
ロ श्री रुडी ने पथ पर कार्य करने वाले श्रमिक रंजीत यादव के हाथों कराया लोकार्पण

छपरा : सब का साथ, सब का विकास का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे का लाभ स्थानीय सांसद सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी के प्रयास से एक और बाइपास सड़क का तोहफा मिला। जो सारण वासियों कों कई सुविधाएँ उपलब्ध करायेगी। सांसद ने देश के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 19 को जोड़ने वाले छपरा बाईपास पथ का लोकार्पण कर साणवासियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। पिछले पंाच वर्षों से लंबित इस पथ के निर्माण के लिए सांसद श्री रुडी निरंतर प्रयासरत रहे। काफी जदोजहद के बाद अन्ततः उनका यह प्रयास अब सफल हुआ। इस पथ के शुरू होने से छपरा शहर को जाम से निजात के साथ ही यात्रियों का समय भी बचेगा। पथ का लोकार्पण सांसद श्री रुडी ने इस पथ पर कार्य करने वाले श्रमिक से करवाया। सांसद ने श्रमेव जयते का उच्चारण करते हुए कहा कि परिश्रम करने वाले का स्थान सर्वोपरी है। हमे सदैव समाज के लिए श्रम करने वाले को उचित प्रतिष्ठा देनी चाहिए। श्री रूडी ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को सारण वासियों को इस सड़क का उपहार देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपन्न देश निरंतर प्रगति कर रहा है उसी का परिणाम है कि सारण राष्ट्रीय उच्च पथ पर छपरा बाईपास की यह सुविधा मिली है। विदित हो कि इस पथ के निर्माण के लिए सांसद ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के साथ एनएचएआई के अधिकारियों के साथ कई दौरे की बैठकें की थी।

इस संदर्भ में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में श्री रुडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 भारत के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक है जो बिहार में पटना के साथ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर को जोड़ता है। 240 किमी लंबा यह मार्ग बिहार के छपरा, सोनपुर और हाजीपुर खंडों से गुजरता है जो कि मुख्य रूप से एक ग्रामीण क्षेत्र है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग के छपरा-हाजीपुर खंड के निर्माण का कार्य जमीन अधिग्रहण, उपयोगिताओं के स्थानांतरण, रेलवे की अनुमोदन में देरी, बैंको द्वारा राशि निर्गत नहीं करने के कारण 5 साल से अधिक समय से कुंद था। इसके कारण इस पथ से गुजरने वाले भारी वाहनों की कतार छपरा शहर में लग जाती थी और स्थानीय निवासियों के साथ ही इस पथ से यात्रा करने वाले यात्रियों को जलालत झेलनी पड़ती थी। पर अब यात्रियों को इस पथ से सुगम यात्रा का आनंद मिलेगा और छपरा शहरवासियों को जाम से मुक्ति के साथ ही 32 किलामीटर का एक सुगम यातायात का रास्ता मिल जायेगा। सांसद ने बताया कि टेकनिवास, रामपुर के पास भी अगले एक माह में यातायात सुगम हो जायेगा।