पानापुर थाना परिसर में कोर्ट कैम्प लगा, 107 के मामलों का हुआ निपटारा
पानापुर(सारण) सोमवार को थाना परिसर में धारा 107 का बांड भरने के लिए कोर्ट कैम्प लगा। जिसमें मात्र 24 व्यक्तियों ने ही बंध पत्र भरा। जबकि अब तक पुलिस ने लगभग 320 व्यक्तियों पर धारा 107 की कार्रवाई की है।इतनी बड़ी संख्या में लोगों पर 107 की कारवाई होने के बावजूद इतनी कम संख्या में लोगों द्वारा बांड भरना प्रशासन के लिए चुनौती है ।वैसे लोग जिन्होंने बांड नहीं भरा है उनपर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।




Recent Comments