अभविप सदस्यों के साथ थानाध्यक्ष द्वारा दुर्व्यवहार मामले मे कार्रवाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया

स्थानीय होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अमनौर इकाई के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर थानाध्यक्ष के विरोध मे हाथों मे झंडे लिये अपना आक्रोश व्यक्त किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित कुमार सिंह के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं.ने आक्रोश जताते हुये बताया कि पिछले 14 अगस्त को अभाविप के सदस्यों के साथ अमनौर थानाध्यक्ष द्वारा दुर्व्यवहार किया गया. जिसको लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासन के उच्चाधिकारीयों को लिखित शिकायत की गई बावजूद किसी प्रकार की अबतक कार्यवाही नहीं की गई. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित कुमार सिंह ने कहा की अगर थानाध्यक्ष के इस रवैये पर जल्द कार्यवाई नहीं की गई तो परिषद चरणबद्ध आंदोलन के लिऐ बाध्य होगी . इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष भानुप्रताप सिह,सुरजीत कुमार सिंह,बिपुल कुमार तिवारी,मयंक सिंह दुर्गेस सिंह,सत्यम कुमार सोनी ,शशि कुमार आदि दर्जनोंं कार्यकर्ता उपस्थित थे.