
जलालपुर के आयूष ने 7 वीं नार्थ इस्ट शूटिंग चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर,गांव में खुशी
# 19से23 अगस्त तक गुवाहाटी में आयोजित हुई प्रतियोगिता।
जलालपुर(सारण) – प्रखंड मुख्यालय से सटे मिश्रवलिया गांव के आयूष मिश्रा ने 7 वीं नार्थईस्ट शूटिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर गांव के साथ-साथ जिले का नाम रौशन किया है।असम के गुवाहाटी में छह दिनों तक आयोजित इस शूटिंग चैम्पियनशिप में नार्थईस्ट के सात राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।आयूष ने यह मेडल 10 मीटर एयर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता के व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता है।आयूष ने प्रतियोगिता में असम का ही प्रतिनिधित्व किया था।असम को ही गोल्ड के साथ-साथ ब्रांज मेडल भी मिला।नेशनल रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेताओं को असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने पुरस्कृत किया।आयूष ने इसके पहले भी अक्टूबर 2018 में आयोजित नार्थईस्ट ओलंपिक में भी 10 मीटर एयर रायफल शूटिंग में सिल्वर जीता था।आयूष को शुरू से ही शूटिंग में मन लगता था।आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ने के दौरान ही उसके सपनों को पंख लगा।उसे एयर रायफल शूटिंग में देश का प्रतिनिधित्व करने की लालसा है।
# आयूष गुवाहाटी में ही 11वीं का छात्र है।
आयूष की पढ़ाई गुवाहाटी में ही होती हैं।वह आर्मी पब्लिक स्कूल से दसवीं करने के बाद गुवाहाटी में ही साउथ प्वाइंट स्कूल में 11वीं का छात्र है।उसके पिता सुनील कुमार मिश्र गुवाहाटी में ही व्यवसाय करते है।पर्व-त्योहारों में उनका परिवार पैतृक गांव मिश्रवलिया आता है।मेडल जीतने की खुशी से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।




Recent Comments