सिवान :रितुराज एवं प्रिया ने बढ़ाया सिवान का मान
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
सिवान : महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजय हाताके छात्र रितुराज ने विभाग, प्रांत एवं क्षेत्र स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के बाद अखिल भारतीय स्तर की कर्नाटक के बेंगलुरू में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान लाकर सिवान का नाम रोशन किया है। छात्रा प्रिया सिंह ने पत्र वाचन में तीसरा स्थान लाकर आधी आबादी के साथ-साथ विद्यालय समेत पूरे जिले का मान बढ़ाया है। बच्चों की सफलता पर संरक्षक आचार्य सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ. हृदयानंद साह, विधुशेखर प्रसाद सिंह, हरिराम शर्मा, आशुतोष, मनोज सिंह सभी आचार्यों ने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




Recent Comments