धर्मपुरा गांव में बैंक सीएसपी से लूट की वारदात का फुटेज सीसीटीवी में कैद

#तारकेश्वर प्रसाद/दाउदपुर(सारण): दाउदपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र से हथियार के बल पर लूट की घटना का फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है।जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।मालूम हो कि मंगलवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने नगद समेत करीब 60 हजार रूपये मूल्य की सम्पति लूट ली फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक कुमार सिंह धर्मपुरा में एकमा ब्रांच से लिंकेज एक सीएसपी चलाते हैं। जिसका काम स्टाफ महम्मद असलम करते हैं। मंगलवार को सीएसपी खुलने के बाद एक लाल रंग की बिना नम्बर वाली अपाची बाइक से तीन अपराधी पहुंचे। सभी के हाथ में पिस्तौल थी। अंदर पहुंचते ही महम्मद असलम के ऊपर अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर एक बैग में 14 हजार रूपये कैश, लैपटॉप व मोबाइल रखवा दिए। उसके बाद पिस्तौल लहराते हुए हल्ला न करने की धमकी देकर बाहर निकले और बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। उसके बाद असलम ने किसी तरह घटना की सूचना संचालक विवेक कुमार सिंह व दाउदपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उसके बाद छापेमारी में जुट गई। हालाँकि अभी तक कोई सफलता हाथ नही लगी है। हालांकि अपराधियों की करतूत सीएसपी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसकी पड़ताल की जा रही है।