बेतिया – नरकटियागंज :– रेलवे प्रवेशिका विद्यालय में हुआ दीक्षात समारोह शिक्षा बिना जिंदगी नर्क : म० सनाउल्लाह सामान शिक्षा नीति की वकालत कर गए विधान पार्षद

न्यूज इनपुट चंदन गोयल नरकटियागंज प.चम्पारण बिहार:–नरकटियागंज के रेलवे प्रवेशिका +2 विद्यालय के उत्प्रेषित विद्यार्थियों का विदाई (दीक्षांत) समारोह प्रभारी प्रधानध्यापक म.सनाउल्लाह द्वारा आयोजित किया गया. जिसके मुख्य अतिथि स्वामी उपेन्द्र परासर रहे, जबकि उद्घाटन, विधान पार्षद केदारनाथ पाण्डेय (उद्घाटक) ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण प्रभारी प्रधानाध्यापक म.सनाउल्लाह, सरोज कुमार, सरोज द्विवेदी, ललन राम, विभा कुमारी, अच्छेलाल राउत, अजय दुबे, शंभू चौबे, सुनील कुमार यादव, नन्दकिशोर कुमार,संजय कुमार पासवान, राकेश चतुर्वेदी, जय प्रकाश सागर के अतिरिक्त, क्षेत्रीय गणमान्य हंकारमणि तिवारी, भोट चतुर्वेदी, अवधेश तिवारी, छोटेलाल प्रसाद, महेश्वर चतुर्वेदी, श्रीनाथ तिवारी, म.युनुस, वशिष्ठ उपाध्याय, फैज़ अहमद फैज़, हीरालाल, दीनबंधू सिंह, अरुण कुमार सिन्हा व अन्य शामिल हुए।

जिला शिक्षा पदाधिकारी पश्चिम चंपारण हरेन्द्र झा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, जिसके कारण विद्यालय के विद्यार्थियों में काफी मायूसी नज़र आई. इस समारोह में विद्यालय के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया. विधान पार्षद केदारनाथ पाण्डेय ने प्रधानाध्यापक म.सनाउल्लाह की तारीफ़ करते हुए कहा कि सभी विद्यालय में ऐसी शिक्षा और कार्यक्रम होने लगे तो निजी विद्यालयों की आफत आ जाएगी. सरकार को चाहिए कि वह सामान शिक्षा नीति बनाये. जहाँ निम्न और उच्चवर्ग बच्चे एक साथ शिक्षा ग्रहण करे, तब जाकर देश पुनः विश्वगुरु बनेगा. प्रधान अध्यापक म.सनाउल्लाह ने कहा की शिक्षादान दीपक की माफ़िक जलकर रौशनी देने के सामान कार्य है. लेकिन ऐसे कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण शिक्षा विभाग के अधिकारियों का शामिल नहीं होना व्दियार्थियों के लिए चिंताजनक है, क्योंकि यह बच्चो के लिए आशीर्वाद समारोह है, ऐसे कार्यक्रमों के लिए विभागीय अधिकारियों को भविष्य में समय निकाला जाना चाहिए।

मुख्य अतिथि स्वामी उपेन्द्र परासर ने प्रमाणपत्र वितरीत किया. स्थानीय लोगो में वसी अहमद उर्फ़ राजू, वकील, नौशाद, इकबाल और अन्य लोग शामिल हुए. पूरे कार्यक्रम के दौरान अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाले उद्घोषक दीपक राही ने महफ़िल को बंधे रखा.




Recent Comments