ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल के बच्चे वैशाली परिभ्रमण के लिए हुवे रवाना
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा नगर पंचायत के ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल के विद्यार्थी वैशाली के परिभ्रमण के लिए शनिवार को रवाना हुए। ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल के सचिव डॉ एस कुमार ने हरी झंडी दिखाकर विद्यालय के बस को रवाना किया। वैशाली परिभ्रमण में वर्ग 3 से वर्ग 8 तक के बच्चे गए।

इनके साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं भी वैशाली के लिए निकले।
इस दौरान डॉ सुधा सिंह, केके सिंह, ध्रुवदेव पांडेय, दीनबन्धु कुमार, मृत्युंजय कुमार, मनदेव कुमार, पुष्पा सिंह, आशा सिंह, निकिता सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments