पंचायती करने गये पंच ही आपस मे भिड़े,मारपीट में दोनों पक्षो से आठ लोगो पर प्रथमिकी दर्ज
तरैया/सारण
संग्रामपुर गाँव मे जमीन के मापी के विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत करने पंच ही आपस मे भीड़ गये और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी।जिसमे दोनो पक्षो से अलग-अलग दो प्रथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे आठ लोगो पर प्रथमिकी दर्ज कराई गयी है।एक पक्ष से संग्रामपुर निवासी राजदेव सिंह ने मँझोपुर निवासी राणा सिंह,मदन सिंह,जितेन्द्र सिंह एवं रणधीर सिंह पर प्रथमिकी दर्ज कराई है।इनका कहना है कि संग्रामपुर गाँव मे राजकुमार साह और सुरेन्द्र साह जमीन का मापी करा रहे थे जिसे ये देखने गये थे।तो आरोपियो द्वारा इनके साथ गाली गलौज किया जाने लगा।जिसका यह विरोध किये तो इन्हें मारपीट कर घायल कर दिया गया।तथा बचाने आयी बहु विमल देवी और पुत्र शैलेश कुमार सिंह को भी मारपीट कर घायल कर मिठाई के दुकान में घुस कर स्टॉल तोड़-फोड़ करने तथा गल्ले से 25 हजार रुपया निकाल लेने का भी आरोप लगाया गया है।वही दूसरे पक्ष से मँझोपुर निवासी मदन सिंह ने संग्रामपुर निवासी राजदेव सिंह,बलिराम सिंह,शैलेश कुमार सिंह तथा विवेक कुमार सिंह पर प्रथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे इनका आरोप है कि यह जमीनी विवाद के पंचायती करने पंच के रूप में गये थे।जहाँ आरोपियों ने जमीनी विवाद के कारण इन्हें मारपीट कर घायल कर दिया।तथा इनके शरीर पर गर्म तेल फेंक कर इन्हें और इनके भतीजे को घायल कर दिया।थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि दोनो पक्षों के आरोप पर प्रथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की जाँच किया जा रहा है।