यमनी सेना का बड़ा हमला, कई सऊदी कमान्डर और एजेन्ट ढेर
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने शनिवार को देश के दक्षिण पश्चिमी प्रांत तइज़ के मूज़े क्षेत्र में सऊदी सैनिकों की कई गाड़ियों को निशाना बनाया जिनमें सऊदी अरब के 15 से अधिक एजेन्ट मारे गये या घायल हुए।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, यमन की सेना ने कार्यवाही करते हुए आएद अव्वास अलहमीदी सुबैही, अहमद मुहम्मद मलीत अलमुतरेफ़ी, हसन तालिब सुबैही और यूसुफ़ क़वीर सहित सऊदी अरब के कई वरिष्ठ कमान्डरों को मौत के घायल उतार दिया।
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने शबवह के साक़ क्षेत्र में सऊदी अरब के सैनिकों के ठिकाने पर तोपख़ानों से हमला किया जिसमें सऊदी अरब के दर्जनों एजेन्ट मारे गये।
हालिया दिनों में सेना और स्वयं सेवी बलों ने नजरान और जीज़ान में सऊदी अरब के ठिकानों पर भीषण हमले किए हैं जिनमें सऊदी अरब को बहुत अधिक जान व माली नुक़सान हुआ है।
सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 से यमन के त्यागपत्र दे चुके राष्ट्रपति मंसूर हादी को सत्ता में दोबारा पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक हमले आरंभ किए हैं जिनमें दसियों हज़ार लोग हताहत हो चुके हैं जबकि लाखों लोग बेघर हो चुके हैं।
यमनी जनता और सेना के कड़े प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब और उसके क्षेत्रीय व पश्चिमी घटक अपने किसी भी लक्ष्य में सफल नहीं हो सके हैं।




Recent Comments