मांझी(सारण)। बुधवार की रात सांप के काटने से मांझी में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना मांझी के माली टोला की है जहां मांझी पूर्वी पंचायत के पूर्व मुखिया व जिला जदयू के महासचिव अख्तर अली के पुत्र आजाद अली 20 वर्ष की सांप के काटने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। घटना के बाद सुबह से ही उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ लगी हुई हैं। बदहवास परिजनों को लोग ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं। दूसरी घटना चकिया गांव की है जहां पूर्व मुखिया दलन प्रसाद यादव के रिश्तेदार ललित यादव की पत्नी उमरावती देवी की सांप काटने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतिका को दो पुत्र व एक पुत्री है। तीनो अविवाहित हैं।




Recent Comments