सिवान :विसर्जन जुलूस के रास्ते को ले पदाधिकारियों ने की बैठक
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
हसनपुरा (सिवान) : प्रखड के हरपुर कोटवा में शुक्रवार को एएसपी कार्तिकेय शर्मा एवं एसडीओ अमन समीर ने जनप्रतिनिधियों एवं आम जन के साथ बैठक की। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व के विवादित रास्ते को छोड़ कर नए रास्ते से विसर्जन जुलूस ले जाया जाएगा। इसके लिए एक पक्ष के लोगों ने विवाद से बचने को ले विसर्जन के लिए निजी सड़क बनवा ली है। इस अवसर पर बीडीओ कुणाल कुमार,
सीओ सुनील कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मुखिया, सरपंच विनोद सिंह सहित आदि उपस्थित थे।




Recent Comments