अपराधी से सांठ-गांठ के आरोप में साथी गिरफ्तार, गया जेल
ロ हेमन्त कुमार राय की रिपोर्ट मांझागढ़ (गोपालगंज)/ मांझागढ़। थाना प्रभारी मनीष कुमार पर गोली चलाने वाले कुख्यात गृफ्तार धनंजय मिश्रा के निशान देही पर धर्म परसा के रणजीत कुमार गुप्ता को पुलिस ने गृफ्तार कर पूछताछ करने के पश्चात शनिवार को जेल भेज दिया गया गत गुरुबार को थाना प्रभारी मनीष कुमार अपने दल बल के साथ कुख्यात अपराधी धनन्जय मिश्रा को स्थानीय थाना क्षेत्र छितौली गांव में पकड़ने गए हुए थे इसी विच पुलिस से घिरे अपराधी बच निकलने के लिए थाना प्रभारी को जान मारने के नियत से गोली चला दिया जिस से थाना प्रभारी बाल बाल बचते हुए अपराधी को गृफ्तार कर पूछ ताछ करने पर सिपाह खास पंचायत के बी डी सी कुसुम देबी के पति हरिओम तथा देवर ओमप्रकाष और धर्म परसा के रणजीत कुमार को बताया था जिसे पुलिस हिरासत में लेकर गहन छानबीन करने के बाद निर्दोष हरिओम और ओमप्रकाश को छोड़ दिया तथा रणजीत कुमार गुप्ता को दोषी पाते हुए अपराधी से साठ गांठ रखने के मामले जेल भेज दिया गया इसकी जानकारी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने दिया




Recent Comments