विभूतिपुर:उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।
##न्युज इनपुट:केशव बाबू/विभूतिपूर (समस्तीपुर):प्रखंड मुख्यालय के स्थानीय पंचायत विभूतिपूर उत्तर में स्थित नेशनल कोचिंग सेंटर, माधोपुर में 2019 में उपस्थित होने वाले मैट्रिक एवं अन्य परीक्षार्थियों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।अध्यक्षता करते हुए सुप्रसिद्ध मोटिवेटर, शिक्षाविद एवं साहित्यकार राजा राम महतो ने जीवन में सफलता के लिए कोई शार्ट कट रास्ता नहीं अपनाने की नसीहत दी।उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचार न सिर्फ मन में हो बल्कि हमारे कर्मों में भी हो।उत्कृष्टता तभी आ सकती है जब हम शत प्रतिशत समर्पित होकर लक्ष्य को साधने की कोशिश करते हैं।समय और मिहनत दोनों का बेहतर प्रबंधन ही हमें ऐतिहासिक सफलता दिला सकता है।विषय वस्तु का विश्लेषणात्मक अध्ययन ही हमें अच्छा स्थान दिला सकता है।संस्था के प्राचार्य विपीन बिहारी राय ने बच्चों को स्वस्थ रहने के कई टिप्स बताये।उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है इसलिए निरोगी व्यक्ति अधिक सफल होते देखे गए हैं।संचालक अक्षय कुमार ने एक एक क्षण का बखूबी उपयोग को सफलता की कुंजी बताया।उन्होंने कहा कि समय से ही हमारी जिंदगी बनती है समय खोकर बेहतर जिंदगी नहीं बनाया जा सकता है।कार्यक्रम को अन्य लोगों के अलावा अनिल कुमार चौधरी,शिवचंद्र पासवान,कैलाश पासवान,नवनीत कुमार,दिवाकर कुमार,रूदल पासवान,महावीर पासवान,विनोद कुमार राय समेत कई शिक्षकों,शिक्षविदों और विषय विशेषज्ञों ने संबोधित किया।बीच बीच में बच्चों ने उत्प्रेरक गीतों और कविताओं की प्रस्तुति दी।