छपरा। अमनौर विधानसभा क्षेत्र के परसा प्रखण्ड के परसा पश्चिमी मण्डल पचलख डीह में बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर का पहले दिन का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक धर्मेंद्र कुमार साह,जिला महामंत्री अनिल सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रबोध सिंह,परसा पश्चिमी मंडल के प्रभारी जितेन्द्र सिंह,प्रशिक्षक सभापति राय,ब्रजकिशोर सिंह, मुकेश गिरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रथम सत्र उद्धघाटन सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत दुर्वेदी ने किया।उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा पण्डित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पार्टी की कार्यपद्धती एवं सिद्धांतों के विषय में सत्रवार जानकारी दी गई।इसके लिए शिविर के पहले दिन कुल 4 सत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम आज आयोजित किया गया। शनिवार को शुभारंभ हुए प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन होने के पश्चात परसा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में चले पहले सत्र का प्रशिक्षण वर्ग प्रबोध सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने पार्टी के इतिहास के विषय में चर्चा किया।दूसरे सत्र की अध्यक्षता मण्डल उपाध्यक्ष व पूर्व सरपंच हरेन्द्र सिंह ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में सभापति राय ने हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन सरंचना में हमारी भूमिका पर चर्चा किए। जिला महामंत्री अनिल सिंह द्वारा पंचायती राज चुनाव व एफपीओ की कार्य संरचना के विषय में चर्चा की।
तीसरा सत्र का अध्यक्षता,सेक्टर प्रभारी सुधीर सिंह ने किया।प्रशिक्षण वर्ग ब्रजकिशोर सिंह ने सैधांतिक अधिष्ठान पर चर्चा किए।चौथे सत्र का अध्यक्षता राम अनूप शर्मा उर्फ कप्तान साहब ने किया!परीक्षण वर्ग में मुकेश गिरी परिवार पर विचार रखें। अंत में राष्ट्रीय गीत गाकर बैठक की समाप्ति की गई। दूसरे दिन भी दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ हुआ। पांचवें सत्र का अध्यक्षता हरेन्द्र सिंह ने किया।प्रशिक्षण वर्ग जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने पंचायती राज चुनाव व एफपीओ की कार्य संरचना पर चर्चा किये।छठे सत्र का अध्यक्षता किसान मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने किया।प्रशिक्षण वर्ग जिला उपाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा ने व्यक्तित्व विकास एवं सोशल-मीडिया का प्रभावी उपयोग पर चर्चा किए। सातवां सत्र का अध्यक्षता अतिपिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष कपिलेश्वर शर्मा ने किया।परीक्षण वर्ग में जिला कार्य समिति सदस्य नरेन्द्र सिंह पटेल ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव- भाजपा एवं हमारा दायित्व के विषय में चर्चा किया।भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक धर्मेन्द्र कुमार साह ने कार्यक्रम के विषय में बताया कि पूरे बिहार प्रदेश में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। जिसके तहत छपरा जिला के सभी प्रखंडों में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी के अंतर्गत आज पचलखडीह में परसा पश्चिमी मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक धर्मेंद्र कुमार साह, जिला महामंत्री अनिल सिंह,परसा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रंजीत दुर्वेदी,महामंत्री राम अनूप शर्मा, सुरेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष श्री मनोज राय,सुपन राय, हरेंद्र पाण्डेय,पूर्व सरपंच हरेन्द्र सिंह,उमेश सिंह, अरविंद सिंह ,योगेंद्र महतो,सुरेश शर्मा,बलिराम सिंह,अरुण पांडेय,आदि उपस्थित हुए।