मांझी। छपरा-सीवान मार्ग पर बनवार के समीप बाइक दुर्घटना में पिता व पुत्र जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोहड़ा बाजार निवासी पासपति प्रसाद अपने पुत्र विजय प्रसाद के साथ छपरा से एक डॉक्टर के पास से गांव लौट रहे थे। तभी बनवार के समीप बाइक असंतुलित हो जाने के कारण दोनों गिर पड़े और गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए दाउदपुर के एक निजि क्लिनिक में भर्ती कराया गया।