अपने धुन के धनी व न्यूज़पेपर एजेंट मोहन गुप्ता का निधन, छपरा के मीडिया जगत में शोक

छपरा । शहर के सरकारी बस डिपो में लंबे समय से मैगजीन तथा समाचार पत्रों के व्यवसायी न्यूज़पेपर एजेंट मोहन प्रसाद गुप्ता का निधन शुक्रवार को शहर के छत्रधारी बाजार स्थित आवास पर हो गया। वह 70 वर्ष के थे । अपने पीछे 4 पुत्र व दो पुत्रियों समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं । 1974 से लेकर आज तक वह जीवन पर्यंत समाचार पत्र तथा पत्र-पत्रिकाओं के एजेंट के रूप में व्यवसाय करते रहे और इस रूप में उनकी शहर में विशिष्ट पहचान थी । उनके निधन पर जिले के प्रबुद्धजनों, पत्रकारों ने गहरा शोक प्रकट किया है । नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट एसोशियन सारण के अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह , नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) सारण जिला इकाई के पूर्व महासचिव व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य धर्मेन्द्र रस्तोगी व कार्यालय सचिव सुरभित दत्त , पत्रकार नदीम अहमद समेत अन्य लोगों नें भी शोक प्रकट किया हैं।