छपरा में लैपटॉप चोरी के बाद चोरों ने दुकान में लगाई आग, 50 लाख के सामान जलकर हुवे खाक

आग लगने के कारण जला दुकान का सामान

दैनिक खोज खबर, छपरा : छपरा शहर के समाहरणालय से सटे मार्केट में चोरों ने चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने नगर निगम मार्केट में एक कंप्यूटर दुकान से सैकड़ो लैपटॉप चोरी किये जाने के बाद दुकान में आग लगा दिया। लोगों को इसकी जानकारी सुबह तीन बजे हुई जब दुकान से धुआं उठता देखा गया।

विज्ञापन : वरदान हॉस्पिटल, एकमा

बताया जा रहा है कि नगर निगम मार्केट में हार्डवेयर सॉल्यूशन नामक दुकान जो संजीव कुमार सिंह की थी उसमें बीती रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और फिर दुकान में आग लगा दिया। आग लगने के कारण दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य कंप्यूटर के उपकरण भी जलकर खाक हो गए।

विज्ञापन : Educare Smart School, Chapra

दुकानदार संजीव कुमार सिंह ने मामले की प्राथमिकी नगर थाने क्षेत्र में दर्ज कराया है। आपको बता दे कि जिस जगह चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है वहाँ से नगर थाना महज 150 मीटर की दूरी पर जबकि डीएम व एसपी का कार्यालय बिल्कुल बगल में ही है। बावजूद इसके चोरी की इस बड़ी घटना को अंजाम देकर चोर निकल गए हैं।
चोरी की इस घटना से व्यवसायी आक्रोशित हैं उन्होंने चोरों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग पुलिस से की है।