शौचालय बनवाएंगे छात्र
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सिवान) : मैरवा धाम स्थित हरिराम कॉलेज परिसर में शौचालय को लेकर परेशान छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को बैठक कर चंदा मांग इसका निर्माण कराने का निर्णय लिया है। बैठक में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन की उपेक्षा पर नाराजगी जताई। कहा कि कालेज परिसर में जो शौचालय है, वह उपयोग के लायक नहीं है। पहले कई बार इस समस्या को लेकर प्राचार्य से अनुरोध किया गया था। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। शौचालय निर्माण कराने के लिए जनसहयोग का सहारा लेने का निर्णय लेते हुए इसकी जिम्मेदारियां तय की गई। छात्रों ने कहा कि कॉलेज की जमीन में निकट के बस्ती वाले नाला निकाल रहे हैं। लेकिन कालेज प्रशासन को इस से कोई लेना देना नहीं ह




Recent Comments