
पूर्वी चम्पारण के कोटवा में आधुनिक तकनीक से बन कर तैयार हुआ जय मां जगदंबा कोल्ड स्टोरेज,किसानों को होगी अब सुविधा
•दैनिक खोज खबर/ मोतिहारी (पू.च): कोटवा में नए आधुनिक तकनीक से बन कर तैयार हुआ जय माँ जगदंबा कोल्ड स्टोरेज ।

सहकारिता नेता सुदर्शन प्र. सिंह ने जय माँ जगदंबा कोल्ड स्टोरेज का पूजा करने के बाद स्थानीय किसानो को बताया की कोल्ड स्टोरेज खुलने के बाद जिला में आलू के पैदावार में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
जिला के किसान अब अपने आलू को औने पौने दामों में बिचौलिया को नहीं बेचेंगे। किसान अपने मेहनत के बदौलत उत्पादीत आलू को कोल्ड स्टोरेज में संग्रहित कर उचित दामों में बेचेंगे ।
साथ ही सहकारिता नेता सुदर्शन प्र. सिंह ने कहा की सहकारिता के माध्यम से किसानो को फैदा पहुँचाने का हर सम्भव प्रयास करता रहूँगा ।
वही स्थानीय किसानो का कहना है की कोल्ड स्टोरेज खुलने से आलू के साथ फल व अन्य सब्जी का खेती से हम लोग अपने आय को बढ़ाने का प्रयास करेते हुए कोल्ड स्टोरेज का भरपूर फायदा उठाएँगे ।
•अब देखना है की केंद्र सरकार व राज्य सरकार के स्कीमों का कितना फैदा जिला के किसान उठा पाते है, लेकीन कोल्ड स्टोरेज खुलने से किसान में हर्ष व्याप्त है।




Recent Comments