सारण सिटी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेने का अंतिम मौका
छपरा :आप में है भरपुर आत्मविश्वास तो भाग ले सकते है रोट्रेक्ट क्लब अॉफ सारण सिटी एवं रोटरी सारण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 6 मई रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में।यह प्रतियोगिता शहर के ह्रदयस्थली में अवस्थित रामजयपाल कॉलेज,छपरा में होगी।इसके संबंध में पीडीआरआर एवं रोट्रेक्ट सारण सिटी के मेंटर रोटेरियन श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा फार्म भरने की तिथी समाप्त हो चुकी है लेकिन छात्रों के उत्साह को देखते हुए क्लब ने अॉन द स्पोर्ट परीक्षा फॉर्म भरने की सुविधा दे रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पूर्व में छात्र पहुंच कर फॉर्म प्राप्त कर सकते है।यह परीक्षा दो वर्ग जुनियर (वर्ग-7 से वर्ग -10) के अभ्यर्थी 50 ₹ का शुल्क तथा सीनियर वर्ग (वर्ग-11 के एवं इससे उपर के छात्र) 100 ₹ जमाकर फॉर्म भर सकते है।इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 13 मई रविवार को रामजयपाल कॉलेज में होगा।




Recent Comments