दरियापुर(सारण)
डेरनी थाना क्षेत्र के भेल्दी दिघवारा पथ पर सुतिहार उच्च विद्यालय के नजदीक विपरित दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने 45 वर्षीय साइकिल सवार को ठोकर मार दिया जिससे साइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया।
मिली प्राप्त जनकारी के अनुसार घायल व्यक्ति दरियापुर थाना क्षेत्र के रघुपुर गांव निवासी रमेश ओझा अपने ममहर मढौरा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर से अपने गांव आ रहा था इसी बीच भेल्दी दिघवारा मुख्य मार्ग पर स्कूल से दक्षिण अनियंत्रित ट्रक ने ठोकर मार दिया जिससे साइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया।जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा परिजनों को दिया गया। जिसके बाद परिजनों ने प्राथमिक उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।