गड़खा।
पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के 26वे स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय भारत स्वाभिमान दिवस के अवसर पर हवन यज्ञ का हुआ आयोजन। हेमतपुर एवं राइपट्टी ग्राम में क्रमशः आचार्य राकेश द्विवेदी एवं अनुज प्रतीक के आवास पर प्रखंड योग समिति के तत्वाधान में हवन यज्ञ एवं योग शिविर का आयोजन किया गया।आचार्य पण्डित राकेश द्विवेदी के दिशा निर्देशन में मंगलवार को लोगो ने योग प्रणायाम करने के उपरांत हवन कार्यक्रम में भाग लिए। 5 जनवरी को हो पतंजलि योग पीठ एवं राष्ट्रीय भारत स्वाभिमान एवं गठन हुआ था ।इसको लेकर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से पण्डित राकेश द्विवेदी पण्डित गजेंद्र उपाध्याय सुमन तिवारी अनुज प्रतीक सुमित कुमार अमित कुमार अभिषेक कुमार नीरज कुमार के अलावे भारत स्वाभिमान संस्था के प्रभारी सुनील कुमार उपस्थित हुए।