छपरा। मशरक थाना क्षेत्र के दुमदुमा में निकाह के लिए घर से निकली बारात के बाद शादी की रश्में पूरी कर रही महिलाओं को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदते हुए निकल गया।जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर मौत और एक की इलाज के दौरान मौत बताई जा रही है।बीती रात एस एच 73 पर मशरक-मलमालिय रोड में दुमदुमा के पास महिलाओं की समूह ने शादी की रश्में पूरी कर रही थी।इस दौरान अनियंत्रित ट्रक ने महिलाओं की झुंड में घुसकर रौंदते हुए निकल गया। जिसमे तीन की मौके पर पर मौत और एक कि इलाज के दौरान मौत बताई जा रही है।घटना में अन्य महिलाएं भी घायल है।घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया।बाद में मशरक पुलिस ने शनिवार की सुबह समझा बुझाकर जाम हटाया और शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है।