
संजय विजित्वर (हाजीपुर)-आज ‘बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ’ के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल डॉ अमोद प्रबोधी की नेतृत्व में डॉ रवि चंद्रन ,डॉ अशोक कुमार, डॉ उर्मिला कुमारी और सुभाष चंद्रा जी आदि के साथ विजय कुमार चौधरी ( विधानसभा अध्यक्ष) से पटना में मुलाकात कर एक ‘ज्ञापन’ सौंपा ,जिसमें तीन मांगें प्रमुख रूप से रखी गयी। प्रथम मांग में यह स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के सभी अतिथि सहायक प्राध्यापकों के लगभग 2000 नियुक्त पदों को छोड़कर आनेवाली वैकेंसी से शेष पदों को भरने पर बल ।दूसरी मांग में यह कि आनेवाले वैकेंसी के साक्षात्कार में नियुक्त अतिथि सहायक प्राध्यापकों को विशेष भारांक /प्राथमिकता मिले तथा तीसरी मांग में यह स्पष्ट की गई है कि जिस तरह से बिहार सरकार द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी महाविद्यालयों में अतिथि सहायक प्राध्यापकों की सेवा का समायोजन किया गया , उसी प्रकार अतिथि सहायक प्राध्यापकों के भविष्य को सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया गया है।ज्ञापन सौंपने के क्रम में इस संघ ने यह भी बतलाया है कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष से आश्वासन मिला है कि इस ‘जनभावना’ से सरकार को जरूर अवगत करायेंगे और खुद भी इस मामले पर विचार करेंगे। इस क्रम में प्रतिनिधि-मण्डल ने जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह एम एल सी से भी जाकर मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।




Recent Comments