छपरा। सोमवार को स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के निर्देश पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव व जिला परिषद् के पूर्व अध्यक्ष व सोनपुर जिला पार्षद प्रतिनिधि युवा नेता धर्मेन्द्र कुमार साह ने परसा प्रखण्ड के पचरूखी गाँव में पानी में घुसकर एवं घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ितो से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। बाढ़ पीड़ितो ने युवा नेता धर्मेन्द्र कुमार साह को अपना पीड़ा सुनाया। जंहाअभी भी पचरुखी गांव में बाढ़ का पानी है।वहाँ के अधिकांश लोगों के घर में पानी घुसा हुआ है।वहाँ के लोगों का भी रहना मुश्किल है।कुछ लोग नाहर पर तो कुछ लोग खाली जगह पर तिरपाल टांग कर रहने के लिये मजबूर हैं।इनलोगों का भी रात अंधेरे में काटता है। इनलोगों को भी खाने पीने का सबसे बड़ा समस्या है।बाढ़ पीड़ितों ने युवा नेता साह से मदद की गुहार लगाई।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक युवा नेता धर्मेन्द्र कुमार साह ने अपने तरफ से बाढ़ पीड़ितो को तत्काल खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। जिसमें भरपूर मात्रा में चुरा, मीठा, मोमबत्ती, सलाई, बिस्कुट इत्यादि थे। उनके साथ सहयोगियों की भूमिका में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मो0 हजरत अली,रवि प्रसाद,वार्ड सदस्य विशुनदेव साह,हरेन्द्र राम, पूर्व बीडीसी साहेब राय मो. रियाजुद्दीन, आदि थे।