बीएड कॉलेज के प्रशिक्षणार्थियों ने एकमा स्टेशन परिसर में लगाया झाड़ू👉गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर दिए स्वस्थ रहने टिप्सरिपोर्ट : के. के. सिंह सेंगर;
छपरा/एकमा (सारण) : जिले के एकमा प्रखंड इलाके संचालित पचरुखिया गांव स्थित रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा कालेज के सचिव इंजीनियर जयप्रकाश सिंह, ट्रस्टी राजीव शर्मा व स्टेशन अधीक्षक पीके राठौर के नेतृत्व में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के सीवान-छपरा रेलखंड पर स्थित एकमा रेलवे स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर बीएड कालेज के प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा स्टेशन अधीक्षक पीके राठौर के साथ गांधी टोपी लगाकर सामूहिक रुप से झाड़ू लगाया। यहां स्वच्छता अभियान के तहत रेल यात्रियों को स्वच्छता के महत्व को भी समझाया गया। साथ ही इसको अपने प्रतिदिन के दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित भी किया।
इस अभियान में कालेज के सचिव इंजीनियर जयप्रकाश सिंह, ट्रस्टी राजीव शर्मा, स्टेशन अधीक्षक पीके राठौर, प्रचार्या श्रीमती रेणु सिंह, प्रो. इंद्र मणि तिवारी, प्रो. अजीत कुमार सिंह, प्रो. महेंद्र प्रताप यादव, प्रो. अमर नाथ पासवान, प्रो. सपना सिंह, नागेंद्र सिंह, मनोज पांडेय, संतोष सिंह, नाजमा खातून, ठाकुर सिंह आदि के अलावा प्रशिक्षु शिक्षक व शिक्षिकाएं क्रमशः नागेंद्र कुमार, राहुल कुमार तिवारी, पूजा कुमारी, प्रीति कुमारी आदि शामिल रहे।




Recent Comments