शिविर लगाकर किसानों को दी गई बिजली कनेक्शन
# परवेज अख्तर सिवान
हसनपुरा : प्रखंड मुख्यालय परिसर में बिहार सरकार ऊर्जा विभाग के द्वारा एक दिवसीय किसानों के लिए कृषि के लिए विद्युत कनेक्शन का शिविर लगाया गया। शिविर में बिजली विभाग के कनीय अभियंता संतोष कुमार ने किसानों को बताया कि शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य है कि किसान बिजली से पंप चलाए। संदेश दिया कि छोड़ो डीजल पंप, अपनाओ बिजली पंप, उपज होगी ज्यादा, लागत होगी कम। उन्होंने शिविर के माध्यम से किसानों को बताया कि बिजली आधारित पंप सेट के माध्यम से सिंचाई करने का औसत खर्च डीजल पंप सेट से सिंचाई करने से खर्च से लगभग दस प्रतिशत से भी कम आता है। कृषि के पटवन हेतु नया विद्युत संबंध प्रदान करने हेतु प्रत्येक बुधवार को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नलकूप के समीप विद्युत संरचना उपलब्ध रहने पर मात्र सात दिनों के अंदर विद्युत संबंध प्रदान किया जाएगा। इस शिविर में कृषि कार्य हेतु 13 विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर पर राजन तिवारी, लाइनमैन मोहम्मद छोटे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
…………………………………………….




Recent Comments