छपरा : डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी गांव में मंगलवार की सुबह एक अज्ञात बच्चे का शव बरामद हुआ।जिसका गला रेता कर हत्या प्रतीत हो रहा था।ग्रामीण क्षेत्र में शव मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पिरारी गांव के पश्चिमी इलाके में स्थित खजुरबानी में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो वे सन्न रह गए। बात फैलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर डेरनी थाने की पुलिस पहुंची। उपस्थित लोगों से शव की पहचान का प्रयास किया। लेकिन किसी ने बच्चे को नहीं पहचाना। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष कुंज बिहारी राय ने कहा कि बच्चे की उम्र आठ-दस वर्ष के आसपास है। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया है।




Recent Comments