
बाइक सवार दो युवकों को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, रेफर
परसा(सारण)-भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदाहा-पचलख पथ पर बाईक पर सवार अज्ञात अपराधियो ने दो युवक को गोली मार कर बुरी तरह घायल कर दिया।घायल युवक परसा थाना क्षेत्र के लालापुर गाँव निवासी सुरेन्द्र चौबे का 30 बर्षीय पुत्र दिनेश चौबे ऊर्फ लालू चौबे तथा रमेश तिवारी का पुत्र 25 बर्षीय पुत्र मिंटू कुमार बताया जाता है।घटना की सूचना मिलते ही भेल्दी पुलिस मौके पर पहुँच लालू चौबे को प्राथमिक उपचार के लिए गरखा में भर्ती कराया गया।जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेतहर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।वही मिंटू कुमार को परसा में उपचार के उपरांत पटना रेफर कर दिया गया।घटना स्थल से घायल युवक का बाईक बरामद किया।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि दोनों युवक घर से भेल्दी जाने के लिए एक ही बाईक से जा रहा था तभी पीछे से एक बाईक पर सवार तिन अज्ञात अपराधियो ने पीछा कर खरीदाहा पचलख पथ पर पुल के समीप बाईक रोक लालू चौबे को तिन गोली मार दिया तथा मिंटू को चाकू से गोद कर घायल कर भागने में सफल रहा।घटना को लेकर भेल्दी तथा परसा पुलिस द्वारा छान बिन किया जा रहा है।




Recent Comments